मंधाना का ताबड़तोड़ शतक 

91 गेंदों पर 117 रन, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल। मंधाना ने भारत की सबसे बड़ी ODI पारी की नींव रखी। 

भारत का रिकॉर्ड स्कोर 

भारतीय टीम ने 292 रन बनाए, जो महिला क्रिकेट में उनका अब तक का सबसे बड़ा ODI स्कोर है।

ऑस्ट्रेलिया की पारी ढही 

भारत की शानदार गेंदबाज़ी के सामने ऑस्ट्रेलिया 40.5 ओवर में 190 रन पर सिमट गई।

गेंदबाज़ों का जलवा 

क्रांति गौड़ ने 3 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और रेनुका ठाकुर ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइनअप को तोड़ दिया।

सीरीज़ 1-1 से बराबर 

भारत ने 102 रन से जीत दर्ज कर सीरीज़ 1-1 से बराबर की। निर्णायक तीसरा मैच 20 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा।