भारत-ब्रिटेन FTA पर हस्ताक्षर

भारत-ब्रिटेन FTA पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर ने 24 जुलाई को ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे सालाना व्यापार में 34 अरब डॉलर की बढ़ोतरी होगी।

भारत को मिलेगा निर्यात में फायदा

FTA के तहत भारत को सबसे ज्यादा फायदा निर्यात में मिलेगा। भारतीय टेक्सटाइल, फार्मा, आईटी और ऑटो पार्ट्स सेक्टर को सीधा लाभ होगा।

ब्रिटेन में भारतीय वस्तुएं होंगी सस्ती

भारतीय कपड़े, जूते और भोजन जैसे प्रोडक्ट्स पर UK में ड्यूटी घटेगी। इससे वहां भारतीय वस्तुओं की कीमतें कम होंगी।

2200 नई नौकरियां और निवेश

FTA से ब्रिटेन में 6 बिलियन पाउंड का निवेश और 2,200 नई नौकरियां पैदा होंगी। इससे ब्रिटिश और भारतीय दोनों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

Vision 2035 रणनीति की शुरुआत

दोनों देशों ने "भारत-यूके Vision 2035" लॉन्च किया। रक्षा, जलवायु, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

मोदी ने कहा - ऐतिहासिक दिन

PM मोदी ने कहा: “FTA से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।”