ड्रामा और कॉमेडी के बड़े विजेता 

‘द पिट’ को बेस्ट ड्रामा सीरीज़ का अवॉर्ड मिला, जबकि ‘द स्टूडियो’ को बेस्ट कॉमेडी सीरीज़ का सम्मान मिला। दोनों ने दर्शकों और समीक्षकों को खूब प्रभावित किया।

लिमिटेड सीरीज़ में ‘एडोलसेंस’ 

‘एडोलसेंस’ ने लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज़ कैटेगरी में जीत हासिल की। शो ने आठ कैटेगरी में अवॉर्ड पाकर अपनी धाक जमा दी।

ड्रामा श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ कलाकार 

नोआ वाइली को ‘द पिट’ के लिए बेस्ट एक्टर और ब्रिट लोअर को ‘सेवरेंस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया।

कॉमेडी श्रेणी के विजेता 

‘द स्टूडियो’ के सेठ रोगन को बेस्ट एक्टर और ‘हैक्स’ की जीन स्मार्ट को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। जीन स्मार्ट को यह सातवां एमी अवॉर्ड मिला।

लिमिटेड सीरीज़ के चमकते नाम 

‘एडोलसेंस’ के स्टीफन ग्राहम को बेस्ट एक्टर और ‘द पेंगुइन’ की क्रिस्टिन मिलिओटी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। कई सपोर्टिंग रोल्स ने भी अवॉर्ड जीते।