Shubman Gill बनाम बचपन का दोस्त 

Asia Cup 2025 में India vs UAE मुकाबले का सबसे इमोशनल मोमेंट — Shubman Gill का आमना-सामना बचपन के साथी Simranjeet Singh से होगा।

Mohali की यादें 

2011-12 में PCA Mohali nets पर 12 साल का Shubman, जहां UAE के स्पिनर Simranjeet Singh ने उन पर खूब गेंदबाजी की थी। आज वही दोस्त आमने-सामने।

Punjab से UAE तक का सफर 

Simranjeet ने पंजाब में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट खेला, Ranji probables तक पहुंचे, Kings XI Punjab के नेट्स में भी गेंदबाजी की। लेकिन इंडिया डेब्यू का सपना अधूरा रह गया।

COVID ने बदली ज़िंदगी 

2021 में प्रैक्टिस के लिए दुबई पहुंचे, लॉकडाउन में वापस नहीं लौट सके। वहीं क्लब क्रिकेट और कोचिंग से ज़िंदगी संभाली, फिर UAE टीम में जगह बनाई।

अब UAE के मैच विनर

UAE के लिए 12 T20I में 15 विकेट, 6 से कम इकॉनमी। स्पिन से विकेट निकालने का हुनर उन्हें खतरनाक बनाता है। अब सामना अपने बचपन के साथी Gill से।

Asia Cup 2025 में भारत और UAE का टकराव खास होगा। UAE स्पिनर Simranjeet Singh, जो Mohali में Shubman Gill के साथ ट्रेनिंग करते थे, अब मैदान पर उनके खिलाफ उतरेंगे।