Hot Gossip ArtiInstagram Map फीचरcle

Instagram ने नया मैप फीचर लॉन्च किया है, जो यूज़र्स की आखिरी एक्टिव लोकेशन दिखाता है। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑफ रहता है और सिर्फ तभी ऑन होता है जब आप खुद अनुमति दें।

लोकेशन शेयरिंग के विकल्प

आप चुन सकते हैं कि लोकेशन किसके साथ शेयर करनी है — सभी फ्रेंड्स, सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स या कुछ चुनिंदा लोग। आप चाहें तो कुछ जगहों या लोगों के लिए शेयरिंग बंद भी कर सकते हैं।

लोकेशन अपडेट कब होती है?

जब भी आप Instagram ऐप खोलते हैं या बैकग्राउंड से वापस आते हैं, आपकी लोकेशन अपडेट हो जाती है। पेरेंटल सुपरविजन ऑन होने पर, पैरेंट्स इस सेटिंग को कंट्रोल कर सकते हैं।

ऑन और ऑफ कैसे करें

मैसेजेस टैब → Map → सेटिंग्स → "No one" चुनें लोकेशन ऑफ करने के लिए। ऑन करने के लिए "Friends", "Close Friends" या चुनिंदा लोग सिलेक्ट करें और "Done" दबाएं

ऑटोमैटिक शेयरिंग विवाद

Instagram हेड Adam Mosseri ने कहा, लोकेशन तभी शेयर होगी जब आप अनुमति देंगे। लेकिन कुछ यूज़र्स का दावा है कि उनकी लोकेशन बिना अनुमति के भी शेयर हुई।