22 वर्षीय दूनिथ वेल्लालागे के पिता सुरंगा वेल्लालागे का निधन गुरुवार 18 सितंबर को हुआ।
अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच खेलने के बाद ही दूनिथ को पिता की मौत की जानकारी मिली।
मैच में जीत के बाद वे तुरंत अपने घर रवाना हो गए। उनके आगे टूर्नामेंट में खेलने पर संशय है।
31 वनडे खेल चुके हैं। भारत के खिलाफ 2023 एशिया कप में 5/40 और 2024 में 5/27 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।
अब देखना होगा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत के खिलाफ होने वाले आगामी मैचों में वे खेलते हैं या नहीं।