अमेरिका में सन्नाटा: Charlie Kirk की हत्या पर Trump का बयान 

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Charlie Kirk की हत्या के बाद कहा — “यह अमेरिका के लिए एक काला पल है।” उन्होंने ‘रेडिकल लेफ्ट’ को जिम्मेदार ठहराया।

Trump का आरोप 

Trump ने कहा कि वर्षों से लेफ्ट ने अच्छे अमेरिकियों को “नाज़ी और अपराधियों” जैसा बताया, जिससे नफ़रत और हिंसा को बढ़ावा मिला।

कड़े एक्शन का ऐलान 

Trump ने वादा किया कि उनकी सरकार उन सभी संगठनों और लोगों पर कार्रवाई करेगी जो ऐसी हिंसा को फंड या सपोर्ट करते हैं।

Charlie Kirk को श्रद्धांजलि

Trump ने Kirk को “महान और लीजेंडरी” बताया और कहा कि उनकी आवाज़ अब और बुलंद होकर पीढ़ियों तक गूँजेगी।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

Joe Biden, Kamala Harris, Barack Obama समेत कई नेताओं ने हिंसा की निंदा की। इज़रायल और ब्रिटेन के नेताओं ने भी Charlie Kirk को सच्चा मित्र कहा।