दयालु जज Frank Caprio का निधन 

रोड आइलैंड के पूर्व जज फ्रैंक कैप्रियो का 88 वर्ष की आयु में निधन। वे "Caught in Providence" शो से दुनियाभर में फेमस हुए थे।

इंसानियत से भरपूर फैसले 

कैप्रियो हमेशा दयालु फैसलों के लिए याद किए जाएंगे। छोटे-मोटे मामलों में वे लोगों को हंसते-हंसते राहत देते थे।

लंबी बीमारी से जंग 

फ्रैंक कैप्रियो पिछले कई समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर दुआओं की अपील की थी।

करुणा और न्याय का मेल 

कैप्रियो का मानना था कि न्याय सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि करुणा और इंसानियत से भी दिया जाना चाहिए।

परिवार और जनता की श्रद्धांजलि 

परिवार ने उन्हें इंसानियत की मिसाल बताया। राज्यपाल बोले — वो सिर्फ जज नहीं, बल्कि दयालुता और करुणा का प्रतीक थे।