19 साल में बड़ा कारनामा

दक्षिण अफ्रीका के क्वेना मफाका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 में शानदार गेंदबाजी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

डार्विन में पहला T20 मुकाबला

सीरीज का पहला मैच डार्विन में खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और ऑस्ट्रेलिया को दबाव में रखा।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

75 रन के भीतर ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट गंवा दिए। कैमरून ग्रीन और टिम डेविड ने पारी संभाली।

मफाका का मैच टर्निंग स्पेल

मफाका ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें टिम डेविड और एडम जम्पा जैसे अहम विकेट शामिल थे।

नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

19 वर्ष 124 दिन की उम्र में मफाका बने T20I में 4 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज, वेन पर्नेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।